Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

भारत का वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज,कोहली-राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नैया डूबने से बचाई


 नई दिल्ली। भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज किया है। भारत ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने महज 2 रन पर तीन विकेट खो दिए। ईशान किशन को पहले ओवर में मिशेल स्टार्क ने आउट किया। वहीं, जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को अपने जाल में फंसाया। तीनों खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ऐसे में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और भारत की डूबती नैया पारी लगाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की दमदार साझेदारी की। कोहली 38वें ओवर में हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने 116 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 85 रन की पारी खेली। राहुल 115 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

Advertisement