Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

पार्टी में तमंचा लहराने पर बर्थडे बॉय गिरफ्तार


रुड़की ।  बर्थडे में दोस्तों के सामने तमंचे के साथ धौंस जमाना एक बर्थडे बॉय को भारी पड़ गया। सूचना पर सौत बी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। साथी तो वहां से फरार हो गए। बर्थडे बॉय को पुलिस टीम ने देसी तमंचे और कारतूस के साथ धर दबोचा।
पुलिस पूछताछ में बर्थडे बॉय ने बताया कि वह एक बार लक्सर गया था। वहां एक बैग में उसे देसी तमंचा पड़ा मिला था। सौत बी चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट अपनी टीम के साथ रविवार रात सोलानी पार्क की ओर चेकिंग के लिए जा रहे थे। इस बीच पुलिस टीम को शोर शराबे की आवाज़ सुनाई दी। पुलिस टीम आवाज का पीछा कर सोलानी पार्क से आगे बढ़ी।

Advertisement