Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

एनएसयूआई ने जताई परीक्षाफलों में हो रही गड़बड़ी पर नाराजगी


बागेश्वर । सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय द्वारा लगातार परीक्षाफलो में हो रही गड़बड़ी को लेकर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है।अंकतालिका में समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभारी निदेशक डॉ. जीवन गड़िया को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि जब से विश्विद्यालय बना है, तबसे जितनी बार भी परीक्षाफल घोषित हुए है हमेशा ही छात्र – छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा हूं, परंतु विश्विद्यालय द्वारा अभी तक कोई समाधान नही निकाला गया है। यदि समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर गणेश कुमार, प्रकाश वाछमी, राहुल कुमार, राहुल बाराकोटी, दिपांशु भट्ट, पंकज कुमार, सागर जोशी, नीरज जोशी आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement