Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गरूड़ में पूर्व में बनी पार्किंग को मिलाकर बनाएं वृहद पार्किंग योजना : डीएम अनुराधा


बागेश्वर गरूड़ । जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने गरुड़ क्षेत्र में सीएम घोषणा के तहत प्रस्तावित वाहन पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। कहा कि जिस क्षेत्र में ब्रिडकुल ने पार्किंग प्रस्तावित की है, उससे लगी भूमि पर पूर्व से लोनिवि का पार्किंग स्थल है। कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय से कार्य करें। पूर्व से बनी पार्किंग को मिलाकर वृहद पार्किंग योजना बनाएं। जिलाधिकारी ने गरुड़ के पाये में मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप 396.58 लाख रुपये से प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को मिलकर डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि एक साथ ही बढ़ी पार्किंग बनाई जाए तो इसका लाभ जनता को होगा। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ब्रिडकुल व लोनिवि के अधिकारी मिलकर एक वृहद पार्किंग योजना बनाएं और उस पर कार्य करें, ताकि एक साथ दर्जनों वाहनों की पार्किंग हो सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, आवासीय अभियंता ब्रिडकुल अनुज कुमार, कनष्ठि अभियंता सुरेश भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश खेतवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement