Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

चारधाम में अचानक मौसम ने ली करवट, बद्रीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी


चमोली । उत्तराखंड चार धाम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ में अकसर मौसम के मिजाज में अचानक ही बदलाव हो जाता  है, लेकिन इस बाद बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है। बदरीनाथ धाम में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम  ने करवट ली। बदरीनाथ में नीलकंठ और नरनारायण पर्वत पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। सुबह तक बदरीनाथ में मौसम ठीक था। 12 बजे बाद अचानक मौसम बदला और बारिश के बाद हिमपात शुरू हो गया। जिसके बाद बदरीनाथ में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को दोनों पर्वतों पर हुए सीजन का पहला हिमपात हुआ है। ऐसे में बदरीनाथ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में तेजी आ सकती है। उधर, हेमकुंड साहिब के कपाट आज 11 अक्तूबर को बंद होंगे। कपाट बंद होने से पहले हजारों की संख्या में यात्री और जत्था गोविन्द घाट घांघरिया और हेमकुंड पहुंच गया है। पहली बार कपाट बंद होने पर पाकिस्तान से आये तीर्थयात्री भी शामिल होंगे।

Advertisement