Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कपकोट में बस स्टेशन का जल्द होगा निर्माण


बागेश्वर । कपकोट क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से रुकी बस स्टेशन की मांग जल्द पूरी होने वाली है। सरकार ने बस स्टेशन निर्माण के लिए चार करोड़, 41 लाख, 76 हजार की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इतना ही नहीं पहली किस्त के रूप में एक करोड़, 77 लाख की धनराशि भी अवमुक्त हो गई है। जल्द बस स्टेशन का निर्माण होगा। मालूम हो कि कपकोट केलोग लंबे समय से बस अड्डे की मांग कर रहे थे। स्टेशन नहीं होने से वहां समय पर न तो रोडवेज बस आ रही है और न ही केमू। इससे लोगों को महंगे दामों पर टैक्सी की सवारी करनी पड़ रही है। अब लोगों को जल्द बस स्टेशन की मुराद पूरी हो जाएगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि शासन से चार करोड़, 41 लाख, 76 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़, 77 लाख की धनराशि अवमुक्त हो गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कपकोट में हर परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर ‘सशक्त कपकोट, समृद्ध कपकोट के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर हम अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Advertisement