Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

कॉर्बेट पार्क के बिजरानी व गर्जिया जॉन जोन खुले


हल्द्वानी । कॉर्बेट पार्क के दो जोनों को पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। रविवार की सुबह पार्क निदेशक डॉक्टर धीरज पांडे व विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को बिजरानी व गर्जिया जॉन के लिए रवाना किया। डायरेक्टर ने बताया कि 15 नवंबर के बाद कॉर्बेट में रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिजरानी में पहले दिन ही पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए हैं।

Advertisement