Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

विधायक गड़िया ने किया दूणी-सुकुंडा मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास


बागेश्वर ।तहसील के दूणी-सुकुंडा मोटर मार्ग की हालत जल्द पौने दो करोड़ रुपये से संवरेगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा जल्द प्रदेश की अग्रणी विधानसभा में शामिल होगी। इसके लिए दिन-रात काम हो रहा है। इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधयक ने कहा कि एक करोड़, 80 लाख, 25 हजार रुपये की राशि से दूणी-सुकुंडा मोटर मार्ग में डामरीकण एवं सुधारीकर कार्य शुरू होगा। विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। पूरे कपकोट विधानसभा में भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों को भी सड़क-मार्ग से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्र को शहर की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। शिलान्यास कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, मंडल अध्यक्ष भुवन गड़िया, अधिशासी अभियंता अमित पटेल, मनोज कपकोटी, नवीन कपकोटी, भूपाल कपकोटी, चंद्र सिंह कपकोटी मौजूद रहे।

Advertisement