Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना


बागेश्वर ।  लंबित मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ एक बार फिर मुखर हो गया है। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने धरना दिया। यहां हुई सभा में जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन शिक्षा मंत्री को भी भेजा है। संघ से जुड़े शिक्षक सीईओ कार्यालय में पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति देने, शिक्षा संवर्ग नियमावली बनाकर शीघ्र घटना करने, पूर्व में देय यात्रावकाश दोबारा बहाल करने, 6400 का ग्रेड पे शिक्षकों को राजपत्रित घोषित करने आदि की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि वह पुरानी पेंशन की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं। अपनी मांगों को मनवाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर गोपाल दत्त पंत, मोहन चंद्र जोशी, नूर अफजल, विजय गोस्वामी, प्रमोद जोशी, मंगल सिंह बिष्ट, महिमन ऐठानी, देवंद्र मेहता, ललित आदि मोजूद रहे।

Advertisement