Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

विद्यालय आवंटन में अपनाई जाए पारदर्शिता


बागेश्वर । पदोन्नति के बाद विद्यालय आवंटन में पूरी पारदर्शिता अपनाए जाने की मांग मुखर होने लगी है। एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को इस आशय का एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें पूर्व की भांति पादर्शिता व निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की है। एसोसिशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने कहा कि प्रदेशभर में प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों की मांग के अनुरूप प्रदेश के सभी जनपदों में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूलों में सहायक अध्यापक पदों पर पदोन्नतियों में पूर्व की भांति पारदर्शिता व निष्पक्षता को बनाए रखने की मांग की। उन्होंने विद्यालय आवंटन हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है प्रारंभिक शिक्षा में विद्यालयों के आवंटन में पारदर्शी प्रक्रिया ना होने से अक्सर शिक्षकों की शिकायतें उत्पन्न होते रहती हैं। इन शिकायतों को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा व शिक्षा विभाग में मिनिस्टर कर्मचारियों के पदोन्नतियों के समान ही विद्यालय आवंटन हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। यह व्यवस्था पारदर्शी एवं निष्पक्षता को बढ़ावा देती है, जिससे विभागीय स्तर पद शिक्षकों के उत्पन्न समस्याओं व शिकायतों को कम किया जा सकता है।

Advertisement