Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

पौराणिक तीर्थों के भ्रमण पर रवाना हुई पवित्र छड़ी


हरिद्वार ।  उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थों के भ्रमण पर रवाना हुई श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी का संतों व श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरी और अन्य संतों ने जूना अखाड़ा स्थित मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात छड़ी को यात्रा पर रवाना किया। श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि छड़ी यात्रा का उद्देश्य आमजन में धर्म जागरण करने के साथ देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और पलायन पर रोक लगाना है। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व श्रीमहंत हरिगिरी, श्रीमहंत प्रेमगिरी, श्रीमहंत नारायण गिरी, श्रीमहंत केदारपुरी, महंत महेश पुरी, जूना अखाड़े के नवनियुक्त मंत्री रंजीतानंद गिरी, साध्वी महंत अनपूर्णा पुरी, साध्वी महंत योगेश्वर पुरी के नेतृत्व में अखाड़े के संतों ने गंगा सफाई अभियान में भाग लिया और बिरला घाट की साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं से गंगा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्रीमहंत कपिल पुरी, महामंडलेश्वर श्रीमहंत कमल पुरी, महंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, महंत पवनपुरी, महंत राम गिरी, महंत गर्व गिरी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement