May 26, 2026

झगड़े में घायल की एम्स में मौत, दो हत्यारोपी पकड़े


रुड़की ।  हमले में घायल कासमपुर नवादा के एक व्यक्ति की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कासमपुर नवादा गांव में 28 अक्तूबर को क्रिकेट खेने के दौरान दो बच्चों में कहासुनी पर उनके परिवार के लोगों में झगड़ा हुआ। शाम को गांव के जिम्मेदार लोग पंचायत में दोनों परिवारों में सुलह की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पंचायत में एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल दूसरे पक्ष के मुर्सलीन, इदरीस और सुभान को सिविल अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।

You may have missed