March 20, 2026

गरुड़ में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बागेश्वर गरुड़ ।  बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने वाले कैंटर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है। सोमवार की देर सायं गरुड़-ग्वालदम सड़क पर आरएफसी गोदाम के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में पृथ्वीराज वर्मा पुत्र सुंदर लाल वर्मा निवासी डंगोली की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि करन भंडारी पुत्र राजन सिंह भंडारी निवासी मेलाडुंगरी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बैजनाथ के थानाध्यक्ष कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि मृतक के पिता सुंदर लाल वर्मा की तहरीर पर बैजनाथ थाने में कैंटर चालक कखिल पुत्र लईक निवासी उजाला नगर हल्दवानी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279,337,338,304 ( ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ रौतेला ने बताया कि आरोपित चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।