Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

रेलवे और बिजली के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन


रुद्रप्रयाग । रेलवे एवं बिजली बोर्ड के निजीकरण को लेकर देशव्यापी विरोध के चलते मुख्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा एवं सीआईटीयू जिला कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इससे पूर्व काली कमली धर्मशाला में एक एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में एक और खतरनाक नीति ला रही है, जिससे बिजली क्षेत्र स्वयं प्राइवेट कम्पनियों के पास चला जाएगा। बिजली बोर्डो का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने भी कई क्षेत्रों में बिजली बोर्ड को स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश दे दिए हैं। इससे आर्थिक कमजोर लोग के साथ ही मध्यम वर्ग के लोग बेहाल हो जाएंगे। किसान संगठन बिजली कर्मचारी, पेंशन कर्मचारी पूरे देश में जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। इस फैसले के खिलाफ आम जनता को संगठित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगम बाजार से होते हुए बेलनी विद्युत विभाग में प्रदर्शन किया गया। जबकि मुख्य बाजार में भी रैली निकाली। इस मौके पर किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, सीटू जिला महामंत्री वीरेन्द्र गोस्वामी, अषाढ़ सिंह धिरवाण, जिला अध्यक्ष दौलत सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र रावत, जिला कोषाध्यक्ष मदन सिंह रावत, इन्द्र लाल, विकम लाल, धीरज लाल, रमेश सेमवाल, पीताम्बर दत्त उनियाल, सुन्दर सिंह, बलवन्त लाल, कमला देवी, बीरा देवी, विजयलक्ष्मी देवी, हर्षवर्धन रावत, रमेश लाल, गजपाल लाल, भीम सिंह नेगी, ज्ञान सिंह शक्त, गोविन्द लाल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement