Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

भारत निर्वाचन आयुक्त ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन


चमोली ।   भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल की पूजा अर्चना कर लोकमंगल की कामना की। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.वी षणमुगम भी उनके साथ मौजूद थे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने चुनाव आयुक्त को अंगवस्त्र, शॉल व तुलसी माला भेंट कर स्वागत किया।
  भ्रमण के दौरान चुनाव आयुक्त ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना से जनपद में पंजीकृत मतदाताओं, मतदेय स्थलों और निर्वाचन की तैयारियों के बारे जानकारी ली और पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन की तैयारियों को लेकर चुनाव आयुक्त को विस्तार से जानकारी दी।
  इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, तहसीलदार रवि शाह, राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

Advertisement