Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बेस हॉस्पिटल में हुआ डायलिसिस मशीन का उद्घाटन

????????????????????????????????????

अल्मोड़ा( आखरीआंख समाचार )  स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने के लिए गुरूवार को बेस चिकित्सालय में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं सचिव मुख्यमंत्री अजय रौतेला ने संयुक्त रूप से डायलिसिस मशीन के शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार इस मशीन का संचालन शुरू किया गया है। इससे वर्षों से चली आ रहीं बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुईं है।
कुमाऊॅ आयुक्त राजीव रौतेला ने कि इस मशीन के लग जाने से सीमावर्ती जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत के मरीजां को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिये कि लोगां को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाय। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जनपद में आयुष्मान योजना के प्रथम चरण में पूर्ण सर्तकता बरतें। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और कहा कि बेस चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की व्यवस्था हो सके इसके लिए महानिदेशक स्वास्थ्य से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि डायलिसिस मशीन के संचालन हेतु एक फीजिशियन, एक चिकित्साधिकारी, टैक्नीशियन व दो नर्सों की व्यवस्था की गयी है। ताकि लोगो को इसका अधिकाधिक लाभ मिल सके। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन की तत्परता से इस कार्य को कराया। इससे निश्चित रूप से मरीजो को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अल्मोड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विनीता शाह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सविता हंयाकी, उपजिलाधिकारी विवेक राय, अवधेश कुमार सिंह, राहुल शाह, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला सहित अनेक चिकित्सक व अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement