Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी इलाज को मोहताज

अल्मोड़ा  ( ड़ा के  समाचार ) तहसली जैंती के अंतर्गत बसगांव पोस्ट भाबू के ग्रामीणों ने आर्थिक रूप से निर्धन दंपति आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि महिला की बीते दिनों आंगन में फिसलकर एक पांव की हड्डी टूट गई थी जिसके उपचार के लिए दंपति के पास पैसे नहीं है। दंपति की मदद को ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग को लेकर गुरूवार को डीएम से भी फरियाद की है।
ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि बसगांव में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार रहता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नैन सिंह पुत्र स्व. हर सिंह तो नही रहे, परंतु उनके 58 वर्षीय विवाहित पुत्र पान सिंह वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ गांव में ही निवास करते हैं जो कि निरूसंतान हैं। पान सिंह जहां क्षय रोग से पीडि़त हैं, वहीं उनकी धर्मपत्नी गत 31 दिसंबर को आंगन में फिसल गई। जिसमें उनकी एक पांव की हड्डी टूट गई। जिन्हें गांव वाले अपने संसाधनों से प्राथमिक अस्पताल लमगड़ा ले गए। डाक्टरों का कहना है कि उनका आपरेशन होगा। जिसमें लगभग 2 लाख रूपये तक का खर्चा आयेगा। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण ईलाज नही करा पा रहे हैं। उन्होंने मरीज का किस प्रकार ईलाज हो ऐसा दिशा, निर्देश देने की मांग की है। साथ ही जो भी सहायता हो सके करने की अपील की है। इधर, इस संदर्भ में समाज सेवी हर सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया है।

Advertisement