Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

बागेश्वर की सुनीता ने जीता गोल्ड मेडल


बागेश्वर। छठवीं उत्तराखं मास्टर्स एथेलिट चैंपियनशिप में बागेश्वर प्रधानाध्यापिका ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 5000 मीटर की दौड़ में प्रमम स्थान प्राप्त किया। मालूम हो कि पांच सालों से 35 आयु वर्ग से ऊपर के खिलाड़ियों की राज्य व अखिल भारतीय स्तर तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता होती है। इस बार भी रुद्रपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेली गई। इसमें ससौला की प्रधानाध्यापिका सुनीता पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है। उन्होंने 5000 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।, उनकी इस कामयाबी पर बागेश्वर देवभूमि ऐथेलिट एसोसिएशन ने खुशी व्यक्त की है। खुशी जताने वालों में दलीप सिंह खेतवाल, सचिव चरण सिंह बघरी, बालदत्त तिवारी, हरीश सोनी, इंद्र सिंह परिहार, दिगंबर सिंह परिहार, प्रताप सिंह दानू, शिक्षक नेता रमेश रावत, हेम पांडे आदि ने खुशी जताई है।

You may have missed

Advertisement