July 12, 2026

27 को होगा कांग्रेस का जिला सम्मेलन


बागेश्वर। कांग्रेस जिला इकाई की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 27 नवंबर को जिला सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश के शीर्ष नेता पहुंचेंगे। निकाय , लोकसभा तथा पंचायत चुनाव पर विस्तार से चर्चा होगी। पार्टी कार्यालय सूरजकुंड में शनिवार को आयोजित बैठक नगर पालिका, पंचायत को लेकर चर्चा हुई। बागेश्वर के पूर्व में ब्लॉक व नगर को विभाजित कर ब्लॉक व नगर का गठन कर नये ब्लॉक व नगर अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गई। गत दिनों हुए बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा हुई। चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई एएसडी मतदाता सूची पर चर्चा हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने की। इस मौके पर कवि जोशी, हरीश ऐठानी, गौरव परिहार, मनमोहन जोहरी, दीपक गड़िया, ललित गिरी, लोकमणि पाठक, गीता रावल, नरेंद्र राठौर, केवलानंद आदि मौजूद रहे।