Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

स्टिंग प्रकरण के आरोपी तत्कालीन डीईओ को जेल


पौड़ी । शिक्षा विभाग के स्टिंग प्रकरण में शुक्रवार को गिरफ्तार हुए पौड़ी के तत्कालीन डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव को पुलिस ने देहरादून विजलेंस कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस प्रकरण में पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। पौड़ी कोतवाली में इस मामले में डीईओ सहित तत्कालीन सीईओ और पटल सहायक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम बीते कई दिनों से देहरादून में डेरा डाले रही। मामले के विवेचक सीओ सदर एसडी नौटियाल ने बताया कि आरोपी डीईओ हरेराम यादव को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जेल भेज दिया है।

Advertisement