Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग


हल्द्वानी । राजकीय मेडिकल हल्द्वानी में एक बार फिर से रैगिंग का मामला सामने आया है। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसके बाद एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आरोपी 10 छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें 6 माह के लिए हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। मामले में शुक्रवार दोपहर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित द्वितीय वर्ष के छात्रों ने एक प्रथम वर्ष के एक छात्र को अपने हॉस्टल बुलाया। इसके बाद सीनियर छात्रों ने उसकी रैगिंग शुरू कर दी। कई सीनियर उसकी रैगिंग कर रहे थे। इस बीच शोर सुनकर मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। इसके साथ ही तुरंत घटनाक्रम की सूचना प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को दी। अपने ऑफिस में काम कर रहे डॉ. जोशी तुरंत हॉस्टल पहुंचे और सभी सीनियर छात्रों को फटकार लगाई। पीड़ित छात्र ने मामले में कोई भी शिकायत देने से इनकार किया, लेकिन प्राचार्य ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए शनिवार को एंटी रैंगिग कमेटी की बैठक बुलाई। जिसमें कॉलेज प्रबंधन के साथ साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। बैठक में विचार विमर्श के बाद द्वितीय वर्ष के 10 छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ साथ 6 माह के लिए हॉस्टल से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सभी आरोपी छात्रों के परिजनों को बुलाया गया है।
 रैगिंग की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों ने भविष्य में अपना व्यवहार नहीं सुधारा तो उन्हें परीक्षा में बैठने से भी रोका जा सकता है।    -डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी(आरएनएस)।

You may have missed

Advertisement