March 15, 2026

पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी का आयेाजन


बागेश्वर ।  राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीकी के साथ ही स्वयं ही स्मार्ट व जागरूक होकर सावधानीपूर्वक उपयोग करने पर बल दिया। एआई का हर उद्योग पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। आज के युग में कल्पित बुद्धिमत्ता के दौर में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने मीडिया को नए आयाम तक पहुंचाया है। यह समझाना मुश्किल है कि कैसे एआई ने समाचार, भाषण और मनोरंजन की दुनिया को बदल दिया है। अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर स्ट्रीमिंग सेवाएं और खेलों के लिए एआई तकनीक का उपयोग हो रहा है, जिससे नए रूपों में मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है। गोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट, लोकपाल कोरंगा, जगदीश उपाध्याय, जगदीश पांडे, हरीश नगरकोटी, योगेश नगरकोटी, सुष्मिता थापा, राजकुमार परिहार, रमेश प्रकाश पर्वतीय, हिमांशु गड़िया, मनोज कुमार, दीपक जोशी, ललिता प्रसाद, भाष्कर तिवारी मौजूद रहे।