March 15, 2026

सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले अधिकारी


बागेश्वर ।  मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अवकाश पर गए कर्मचारियों के स्वीकृत अवकाश पत्र की मूल प्रति भी जांची।