तम्बाकू नियंत्रण पर हुई कार्यशाला
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम तथा प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम पी0सी0पी0एन0डी0टी एक्त के अन्तर्गत आज मंगल पैलेस में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू नियंत्रण एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं व प्रसव पूर्व निदान (पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट) के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जन-जन तक इसकी जानकारी पहुॅचानी होगी ताकि तम्बाकू से होने वाले बीमारियों के सम्बन्ध में जागरूक हो सके। और कहा कि तम्बाकू हमारे शरीर में लम्बे समय के लिए दुष्प्रभाव छोड़ता है तथा गम्भीर बीमारी की ओर भी ले जाता है। इसलिए इस प्रकार के दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अधिक से अधिक लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों को समाज में प्रसारित करें तथा लोगों को प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बहुमूल्य है इसे सुरक्षित रखने के लिए हमें ऐसी चीजों से दूरी बनायी रखनी चाहिए। कहा कि इस कार्यक्रम में जितने भी सम्बन्धित शेयर होल्डर है उनकी बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की काउंसलिंग व स्वास्थ विभाग द्वारा इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना होगा। तभी हम निश्चित तौर पर अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर पायेंगे। और कहा कि जो गैर सरकारी संस्थायें इस क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा विशेषज्ञों द्वारा लोगों की काउंसलिंग की जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित हो सके। शेयर होल्डर प्रयास करें कि इसका रोकथाम किया जाय तथा सार्वजनिक स्थानों पर यदि कोर्इ व्यक्ति धुम्रपान करता हुआ पाया जाता है तो उस पर चालान की कार्यवाही की जाय, जिससे लोगों में एक अच्छा संदेश पहुॅच सके। और कहा कि अच्छे समाज के लिए संतुलित समाज होना बहुत आवश्यक है इसलिए सभी लोगों को लिंगानुपात पर विशेष ध्यान देना होगा। तथा जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीण स्तर तक पहुॅचाना होगा ताकि समाज में बैलेंस बना रहे।
कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0जे.सी.मण्डल ने तम्बाकू से होने वाले दूष्प्रभावों की जानकारी दी गयी तथा इससे सम्बन्धित नियम और दण्ड के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। कन्या भू्रण हत्या के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने हेतु विशेष बल दिया गया तथा इससे सम्बन्धित नियमों व दण्डों की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मानसिक रोगों की पहचान किस प्रकार की जायेगी तथा इसकी रोकथाम एवं काउंसलिंग की सुविधा के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में आयुष्मान भारत व अटल आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, डॉ0वी.के.सक्सैना, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण बसन्त बल्लभ पाठक सहित पुलिस कर्मी व स्वास्थ विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
