August 11, 2026

गरुड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल अस्पताल भर्ती

बागेश्वर गरुड़ । तहसील गरुड़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 19.11.2023 को समय प्रातः 9:30 बजे एक वाहन शिफ्ट डिज़ायर संख्या -UK-02-A- 8539 गरुड़ से गढ़खेत की तरफ जा रही थी। ग्राम उड़खुली के पास गरुड़ की ओर से आ रही मैक्स वाहन संख्या-UK 02 TA 0859 आपस में टकरा गये। जिस कारण शिफ्ट डिज़ायर में मौजूद ड्राइवर श्री जीवन सिंह पुत्र श्री राम सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम गढ़खेत एवं श्री मोहन सिंह उम्र 55 वर्ष ग्राम भतड़िया तथा मैक्स ड्राइवर श्री भुवन राम ग्राम गढ़खेत घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया है।