बागेश्वर पुलिस भी लेगी विश्व कप का लुत्फ
बागेश्वर । बागेश्वर पुलिस ने सूचित किया है कि भारत व आस्ट्रेलिया के मध्य होने वाले क्रिकेट मैच के मध्यनजर आज दिनांकः19-11-23 को पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर में समय 13.30 बजे से प्रोजेक्टर के माध्यम से मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा। उक्त लाइव प्रसारण को देखने के इच्छुक/खेल प्रेमी जनता कोतवाली बागेश्वर में आकर उक्त फाइनल मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
