March 5, 2026

यूथ कांग्रेस ने राफेल मुद्दे में पीएम का पुतला फूंका

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  राफेल घोटाले को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार पूरी तरह से राफेल घोटाले में लिप्त हैं। इसकी पुष्टि गोवा के कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे का वाइरल हुआ आडियो क्लीप कर रही है।
चौघानपाटा में पुतला दहन करने से पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा में वक्ताओं ने कहा कि, राफेल घोटाला सरकार के ईशारे में हुआ था। कहा कि गोवा के कैबिनेट मंत्री विश्वजीत राणे की आडियों क्लीप यह ईशारा करती है कि राफेल मामले में सौदेबाजी हुई है। अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस दौरे पर थे उसी दौरान 36 राफेल विमान खरीदने का फैसला लिया गया जो कि सरासर देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर बना रही हैं। उन्होंने मामले की जांच किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार मामले को लेकर शीघ्र संयुक्त संसदीय कमेटी नहीं बैठातीं तो युवा कांग्रेस मामले को लेकर भविष्य में भी उग्र आंदोलन करने पर आमदा रहेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला महासचिव राहुल खोलिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिला अध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व महासचिव छात्रसंघ आशीष पंत, यूथ ब्रिगेड कांग्रेस अक्षय कुमार, रितिक नयाल, सत्यम जोशी, विपुल, हर्ष कनवाल, लोकश तिवारी, सुरेंद्र लाल, फकीर खान, पूनम आर्या, दीपू डसीला, सुरेंद्र लाल टम्टा आदि मौजूद थे।