March 25, 2026

नेत्र शिविर में दूर-दराज से पहुंचे लोग


बागेश्वर. ।  हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल द्वारा बागेश्वर गुरुद्वारे में एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें 11 बजे तक 23 लोग पहुंचे। चिकित्सक प्रदीप सिंह ने उनकी जांच की। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन होने हैं उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। बाद में सभी का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर डॉक्टर अतुल कुमार, राणा सिंह मौजूद रहे।