May 8, 2026

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की अल्मोड़ा कार्यकारिणी का गठन


अल्मोड़ा । आज उत्तराखंड पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ईकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नवीन उपाध्याय को अध्यक्ष, चन्दन नेगी को महामंत्री चुना गया।  अन्य पदाधिकारियों में किशन जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल सनवाल को उपाध्यक्ष, नसीम अहमद मंत्री, प्रमोद जोशी कोषाध्यक्ष, प्रकाश आर्या को संगठन मंत्री चुना गया। इनके अतिरिक्त डॉ हयात सिंह रावत व राजेन्द्र रावत को संरक्षक चुना गया। तहसील इकाई के गठन के लिए भनोली तहसील हेतु नवीन सनवाल और सोमेश्वर तहसील के लिए नरेन्द्र मोहन नयाल को संयोजक बनाया गया है।  अल्मोड़ा ईकाई के चुनाव के लिए प्रदेश कार्यकारिणी महामंत्री हरीश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज व उधम सिंह नगर के महामंत्री विनोद सिंह उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी ने एकजुटता के साथ पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत रहने की बात कही। प्रदेश पदाधिकारियों ने नव नियुक्ति जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु लटवाल, संतोष बिष्ट, पवन नगरकोटी, शिवेन्द्र गोस्वामी, एमडी खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

You may have missed