Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

हालात ए उत्तराखंड विकास : 16 साल से सड़क का इंतजार, लुठियाग के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी


रुद्रप्रयाग ।  16 वर्षों से मोटर मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। उन्होंने सड़क न होने पर आगामी चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ब्लॉक जखोली की ग्राम पंचायत लुठियाग के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 16 वर्षों से वे सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल सर्वे ही होते रहे हैं। चिरबटिया बाजार से लुठियाग गांव तक करीब पांच किलोमीटर का रास्ता आज भी पैदल तय करना पड़ता है। सड़क नहीं होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया। हाल ही में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। ग्राम प्रधान सुदीपा मैहरा की अध्यक्षता में मोटर मार्ग निर्माण समिति का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चिरबटिया बाजार में क्रमिक अनशन, चक्का जाम और आमरण अनशन किया जाएगा। साथ ही विधानसभा चुनाव के बहिष्कार पर भी विचार किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement