Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर भोजनमाताओं का डीएम कार्यालय के बाहर धरना- प्रदर्शन , आंदोलन की चेतावनी


पौड़ी । मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के लिए उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन से जुड़ी भोजनमाताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान भोजनमाताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।  यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष रोशनी बिष्ट ने कहा कि भोजनमाताएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे भोजनमाताओं में नाराजगी बनी हुई है।उन्होंने सरकार से भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, जून का लंबित मानदेय जारी करने, शीतकालीन वर्दी उपलब्ध कराने और सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेज्युटी व पेंशन का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा भविष्य निधि और ईएसआई सुविधा देने व मध्याह्न भोजन योजना को निजी हाथों में नहीं सौंपने की मांग भी उठाई गई।
उन्होंने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या जुयाल, कालंदी देवी, विनीता देवी, सुनीता, मंजू, संपति देवी सहित कई भोजनमाताएं मौजूद रहीं।

You may have missed

Advertisement