Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

नगर पालिका ने किए 11 लोगों के चालान


बागेश्वर। नगर पालिका ने एक बार फिर पॉलीथिन के तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4200 रुपये का हर्जाना वसूला है। सात दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त किया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। ईओ नगर पालिका हयात सिंह परिहार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने बुधवार को नगर के विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई हुई। सात दुकानदारों से प्लास्टिक जप्त किया। उनसे 3500 रुपये का हर्जाना वसूला। इसी तरह चार लोगों पर गंदगी करने एवं थूकने वालों कार्रवाई की। उनसे 700 रुपया वसूला। कुल 11 चालान कुल रुपया 4200 का अर्थदंड वसूला गया। टीम में कर निरीक्षक रणजीत नेगी, सफाई निरीक्षक रजत कुमार, नंदन सिंह चिलवाल, पीआरडी जवान मौजूद रहे।

Advertisement