June 16, 2026

कत्यूर महोत्सव में आज डीएम ने लिया पैराग्लाइडिंग का आनंद

बागेश्वर । गरुड़ कत्यूर महोत्सव के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा पावर्ड पैराग्लाइडिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने महोत्सव के उद्घाटन पर गरूड़ माल्दे मैदान से पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ ही साहसिक खेलों को बढावा देने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने साहसिक पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडरी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी मौजूद रहे।

You may have missed