Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

रेड स्टाइलिश ड्रेस में शाहरूख खान की लाडली बेटी सुहाना खान


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की हाल ही में ‘द आर्चीज’ रिलीज हुई है। अपनी पहली डेब्यू फिल्म को लेकर सुहाना ने काफी सुर्खियां बटोरी। अपने सोशल मीडिया पर भी सुहाना खान काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अक्सर अपने प्रोफेशनल से पर्सनल लाइफ तक के अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सुहाना के फैंस को उनका फैशन सेंस भी काफी पसंद आता है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वयारल भी हो जाता है। अब इसी बीच सुहाना खान ने एक लेटेस्ट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जो वायरल हो रहीं हैं।
आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरूख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सुहाना रेड कलर के स्टाइलिश गाउन में नजर आ रहीं हैं। इस दौरान सुहाना का लुक बेहद हॉट और गॉर्जियस लग रहा है। असल जिंदगी में उनकी हॉटनेस का अंदाजा आप एक्ट्रेस की इन लेटेस्ट फोटो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ सुहाना खान ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने हार्ट इमोजी ड्रोप किया है।
सोशल मीडिया पर सुहाना की ये फोटो जमकर वायरल हो रहीं हैं। इन फोटोज से सुहाना अपने स्टनिंग लुक को लेकर लाइमलाइट में आ गईं हैं।
सुहाना खान की इन लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से उनके फैंस लाइक करने के साथ कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं। इन फोटोज पर सेलेब्स ने भी कमेंट किए हैं। इस दौरान एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘आपका लुक काफी स्टनिंग लग रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रेड में आप कमाल दिख रही हैं।’
जबकि सुहाना की बेस्टी शनाया कपूर ने लिखा, ‘टू हॉट टू हैंडल।’ वहीं, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वोता ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत लडक़ी’ और इसके साथ हार्ट इमोजी भी लागाया है।

Advertisement