सीएचसी बैजनाथ में एक्स-रे मशीन एक सप्ताह से खराब
filter: 0; fileterIntensity: 0.8; filterMask: 0; captureOrientation: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: HDR ; sceneMode: 2; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 122.0; aec_lux_index: 0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0; motionLevel: 0; weatherinfo: null; temperature: 36;
गरुड, बागेश्वर । मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल सोसाइटी ने शीघ्र एक्सरे की सुविधा सुचारू करने की मांग की है। सीएचसी बैजनाथ में एक सप्ताह से एक्स-रे की सुविधा ठप है। जिससे यहां पहुंच रहे मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। बैजनाथ अस्पताल में गरुड़ तहसील के अलावा ग्वालदम, थराली, देवाल आदि क्षेत्रों से भी प्रतिदिन मरीज इलाज कराने आते हैं। बैजनाथ अस्पताल में मशीन खराब होने से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। समय व धन की बर्बादी करके इलाज के लिए आ रहे मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। मरीज बागेश्वर व अल्मोड़ा जाने को मजबूर हैं। सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डीके जोशी, संरक्षक हरीश जोशी, उमाशंकर भाकुनी, प्रकाश पांडे आदि ने शीघ्र एक्सरे मशीन दुरस्त करने की मांग की है। इधर डॉ. सपना राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी बैजनाथ ने बताया कि एक्स-रे मशीन का एक पार्ट खराब हो गया था। मैकेनिक पार्ट लेकर बाहर गया था, लेकिन पार्ट ठीक नहीं हो पा रहा है। अब नई मशीन ही लगानी पड़ेगी।+
