March 10, 2026

वार्षिकोत्सव में परिवार के संस्कार नाटक सबको भाया

बागेश्वर गरुड़ । जूनियर हाईस्कूल भगरतोला के छात्र – छात्र-छात्राओं ने वार्षिक उत्सव के मौके पर विभिन्न शिक्षाप्रद नाटक और लोकनृत्य का आयोजन संस्थाध्यक्ष महेश पन्त के नेतृत्व में किया।

‘परिवार के संस्कार’ नाटक के माध्यम से वर्तमान समाज को आइना दिखाया कहा कि जैसा बोओगे वैसा ही पाओगे। माता-पिता अंगुली पकड़कर चलना सिखाते हैं हमारा भी कर्तव्य होता है जब वे वृद्ध हो जायें तब उनके साथ रहकर सेवा करें ।उनकी हर आवश्यकता और बात पर गौर से ध्यान दें। अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार दें तभी शिक्षा का अर्थ सार्थक होगा।

स्वीप और रेडक्रास के वरिष्ठ नोडल अधिकारी उमेश जोशी ने मतदान से देश निर्माण में भागीदारी और रेडक्रास से जन सेवा पुण्य की विस्तृत जानकारी दी।

राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है शिक्षकों की मेहनत से छात्र-छात्राएं अपनी मंजिल को पा रहे हैं।

संस्थाध्यक्ष ने बताया कि लोकगीत जनगीत शिक्षाप्रद नाटक समाज में रोचकता के साथ जागरूकता प्रदान करते हैं।

इस मौके पर राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील दोसाद, डायट भीमताल के डाक्टर सुमित पाण्डेय, राज्य शिक्षक सह संयोजक नंदन सिंह अल्मियां, क्षेत्र पंचायत सदस्य फर्स्वाण, ग्राम प्रधान कृष्णा पाण्डे हरीश जीना बिशन नाथ गोस्वामी मोहन सिंह बोरा मोहम्मद युसूफ भागीरथी मर्तोलिया वन्दना पन्त रमेश भयेड़ा चन्दन सिंह गोपाल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।