Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

वन विभाग ने 270 टिन अवैध लीसा जब्त किया


नैनीताल । वन विभाग की टीम ने ज्योलीकोट क्षेत्र में 270 टिन अवैध लीसा जब्त किया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज मुकुल चंद्र शर्मा टीम के साथ ज्योलीकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान पर थे। टीम ने वाहनों की चेकिंग की। इसी बीच यहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक की जांच में 270 टिन लीसा मिला। चालक इससे संबंधित कागजात टीम को नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने तत्काल ट्रक कब्जे में लिया। जबकि वाहन चालक धारचूला पिथौरागढ़ निवासी कमल सिंह से पूछताछ की जा रही है। रेंजर के अनुसार लीसा तथा ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक से पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement