Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बाजपुर चीनी मिल में नियुक्ति और फिटमेंट को सौंपा ज्ञापन


काशीपुर । सहकारी चीनी मिल एवं आसवनी में उच्च पदों पर नियुक्त कर्मचारियों को फिटमेन्ट एवं रिक्त 600 पदों पर स्थानीय बेरोजगार नवयुवकों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर बुधवार को पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते ने कहा कि सहकारी चीनी मिल/आसवनी में विगत कई वर्षों से उच्च पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को फिटमेन्ट का लाभ नहीं मिल पाया है। फिटमेन्ट प्रक्रिया को यथाशीघ्र शुरू कर कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। सहकारी चीनी मिल/आसवनी में लगभग 600 पद रिक्त चल रहे हैं। इनपर क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जाएं। ठेकेदारी/आउटसोर्स को खत्म कर स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। बाजपुर सहकारी चीनी मिल लगाने का उद्देश्य ही स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का था, इसलिए मांगों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। चेयरमैन गित्ते ने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूर्ण न होने पर बाजपुर के युवाओं एवं चीनी मिल/आसवनी कर्मचारियों को साथ लेकर गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी चीनी मिल प्रशासन की होगी। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन से पत्राचार कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में वीरसेन राठी, अवधेश कुमार यादव, कुलवंत सिंह, सुनील यादव, जनार्दन, पवन, मछन्दर, अप्पू, सुरेन्द्र, मुकेश तिवारी, विशारत, जुनैद, फिरासत, मुसाफिर, राजू, दिनेश, इसराईल, दीपक आदि थे।

Advertisement