Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बागेश्वर पुलिस का शराबियों के विरुद्ध अभियान, 12 शराबियों से वसूला 2500 जुर्माना

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे आज  सायंकालीन जनता द्वारा की जा रही शिकायत कि लोगों द्वारा शराब पी कर सार्वजनिक स्थानों में हुडदंग मचाया जा रहा है जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत होटलों /ढाबों में बिना लाइसेंस के शराब बेचे/ पिलाये जाने के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा होटल/ढाबों में छापेमारी /चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें12लोगो को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध 81-पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 2500/- रूपये अर्थदण्ड वसुला गया। साथ ही पुलिस द्वारा जनता से अपील की गई कि अगर किसी भी प्रकार से स्थानीय होटल/ढाबो में अनाधिकृत रूप से शराब पिलाई/परोसी जाती है तो पुलिस को तत्काल सूचित करे।

Advertisement