Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

इलाहाबाद बैंक की जोनल हेड सीमा नांरग ने सीएम से की भेंट

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में इलाहाबाद बैंक की जोनल हेड सीमा नांरग ने भेंट कर राज्य के विकास में इलाहाबाद बैंक व राज्य सरकार के बीच प्रभावी समन्वय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के विकास में बैंको का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों से आधार कार्ड की भांति अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड उपलब्ध कराने में भी सहयोग की अपेक्षा की।
इलाहाबाद बैंक की जोनल हैड श्रीमती सीमा नारंग ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इलाहाबाद बैंक उत्तराखण्ड के सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी 41 शाखाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, कृषि आधुनिकीकरण व एमएसएमई में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अभी तक  पूरे राज्य में इलाहाबाद बैंक द्वारा मुद्रा योजना व स्टैंण्ड अप योजना के तहत 10 करोड़ रूपये अनुमोदित किए गए है। वितीय समावेशन पर फोकस करते हुए इलाहाबाद बैंक द्वारा राज्य में 68000 खाते प्रधानमंत्री जनधनयोजना के तहत खोले गए है। इसमें आधार सीडिंग, पीएमएसबीवाई योजना पंजीकरण, पीएमजेजेबीवाई योजना पंजीकरण व रूपे कार्ड पर विशेष फोकस किया गया है। राज्य में इसका कुल व्यापार 2018 में 3100 करोड़ रूपये का रहा। इलाहाबाद बैंक राज्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही राज्य केन्द्रित योजनाए जैसे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना, एमएसएमई, पण्डित दीनदयाल गृह आवास योजना में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है। इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक मान सिंह नेगी, वरिष्ठ प्रबंधक देवेन्द्र काण्डपाल एवं उमेश जोशी आदि उपस्थित थे।
Advertisement