Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

अंकिता मामले में वीआईपी के खिलाफ मामला दर्ज हो


श्रीनगर गढ़वाल ।   बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ अभी तक कठोर कार्यवाही न होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस संदर्भ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्ड़ियाल, संजय कुमार, सुरेंद्र चौहान, महिला नगर अध्यक्ष विनोद मैठाणी, परवेज अहमद ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के एक वर्ष से भी अधिक समय होने पर भी अभी तक वीआईपी पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। कहा कि अंकिता भंडारी के पिता ने एक वीआईपी पर अपनी बेटी पर उत्पीड़न व शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की है। इस मौके पर संतोष पुरी, सुधांशु नौडियाल, शिवकांत कंडारी, निशांत कंडारी, भूपेंद्र पुण्डीर, जीत सिंह बिष्ट, वाईएस पंवार, महेंद्र असवाल, महेंद्र बर्त्वाल, सुनील गोस्वामी, कपित रावत आदि मौजूद थे।

Advertisement