April 16, 2025

कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


ऋषिकेश ।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम में राहुल गांधी की यात्रा पर हमले के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने भाजपा पर असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर हमला करवाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शांतिप्रिय तरीके से न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। असम के लखीमपुर में भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर हमला कराया गया। यह घटिया राजनीति को दर्शाता है। कहा कि भाजपा राहुला गांधी की न्याय यात्रा से डर चुकी है। इसलिए तानाशाही पर उतर आई है। कहा कि यात्रा पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, नीलम तिवारी, अरविंद जैन, मनीष शर्मा, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, विजय लक्ष्मी शर्मा, रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, बीएस पयाल, चंदन पंवार,हिमांशु जाटव, विक्रम भंडारी, मधु जोशी, विकास खुराना, कमलेश शर्मा, मालती, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, राजेंद्र जाटव, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, सावित्री देवी, प्रवीण जाटव, ओम सिंह पवार, अरविंद, संदीप, राजकुमार,धर्मराज सिंह पुंडीर, विश्वजीत अधिकारी, योगराजदत्त नौटियाल आदि मौजूद रहे।  उधर, श्यामपुर में हरिद्वार राजमार्ग पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि असम में राहुल गांधी की यात्रा पर हमले की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक उपाध्यक्ष सूरज भट्ट, महासचिव केपी कंडवाल, विनोद गैरोला, योगराज दत्त नौटियाल, निर्मला देवी, देवेंद्र चौधरी, रमेश नौटियाल, कुंवर सिंह चौहान, ऋषि कपूर, धर्मराज सिंह पुंडीर, जिला सचिव देव पोखरियाल, केशव राम, ममता देवी, धनवीर सिंह, विजयपंत, सोनू भारद्वाज, कुंवर पाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।