Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

आस्था पब्लिक स्कूल द्योनाई में नन्हे मुन्नों ने दी शानदार प्रस्तुति


बागेश्वर गरुड़ । 75वे गणतंत्र के अवसर पर आज द्योनाई के आस्था पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने शानदार पोशाकों में अनेक देशभक्ति के गीतों से वहाँ पर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया । इससे पूर्व ग्राम प्रधान कोटतुलारी राजेन्द्र किरमोलिया ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के अध्यापक प्रकाश बोरा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त खण्ड विकास अधिकारी गोविंद सिंह ने बच्चों को अपने दिल मे राष्ट्र प्रेम विकसित करने पर बल दिया ।
कैलाश बोरा पूर्व प्रधान ने समाज से विशेषकर बच्चों को व्यसनों से दूर रहने व अच्छे आचरण बनाने को प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य राजेंद्र राणा व संचालिका सुश्री जानकी जोशी, योगेश गोस्वामी ने उपस्थित सभी लोगो का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
यहाँ आपको यह भी बताते चले कि इस विद्यालय से प्रतिवर्ष कुछ बच्चों का चयन जवाहर व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में होता हैं।
इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोविंद सिंह, दीवान सिंह केदार सिंह सहित महिलाओं की भागीदारी रही ।

Advertisement