Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

आश्रम नहीं  ऐश  और  आराम  है यहां


देहरादून। यहां एक स्‍थानीय  आश्रम में बवाल के बाद पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया  है। वहीं स्‍थानीय लोगों  ने आरोप लगाया कि यह  आश्रम नहीं  बल्कि ऐश  और आराम  की जगह  है। पूरे मामले को देखते  हुए  जिलाधिकारी  ने एक समिति का गठन कर जांच  के  आदेश दिए  हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रोज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत कडवापानी नयागाँव स्थित हरिओम आश्रम जहाँ पर गौशाला बनी हुई है कुछ लोग महिला पुरुष वहाँ पर जाकर गायों की वीडियो बना रहे है जिस कारण दोनो पक्षो मे विवाद हो रहा है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पंहुचे तो उक्त गौशाला मे राधा सेमवाल धोनी अपने समर्थको के साथ गौशाला की वीडियो बना रहे थे और गायो को लेकर काफी आक्रोशित थे। जो सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल कर लोगो भडकाने का काम कर रहे थे और उनके साथ उपस्थित महिला पुरुष सभी लाठी-डण्डो से लेस होकर गौशाला के कमरो मे मौजूद सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली गलौच कर रहे थे और गौशाला के बाहर खडे वाहनो को भी लाठी-डण्डो से तोड-फोड कर क्षतिग्रस्त कर रहे थे। मौके पर काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वह नही माने जिस कारण उक्त उपस्थित सभी व्यक्तियो के विरुद्व प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर  में  अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसके क्रम मे शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु राधा सेमवाल धोनी व मोहित बडथ्वाल को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त गणो को आज नियमानुसार माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है ।  
वहीं दूसरी ओर   राधा सेमवाल धोनी द्वारा कडवापानी नयागांव स्थित हरिओम आश्रम में रखी गयी गौं वशों के साथ आश्रम संचालक द्वारा बर्बरता किये जाने तथा इस समबन्ध में उनसे जानकारी करने पर आश्रम में कार्यरत महिलाओं व पुरुषो द्वारा उनके साथ मारपीट कर गाडियो को क्षतिग्रस्त करने के समबन्ध में

थाना पटेलनगर पर राधा सेमवाल धोनी द्वारा दी लिखित तहरीर , जिसके आधार पर थाना पटेलनगर में हरिओम व शिवोहम व उनके अन्य साथी निवासी हरिओम आश्रम कड़वापानी नयागांव के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस पूरे  मामले में शनिवार की सुबह नया मोड़ ले लिया जबकि सैकड़ों की संख्‍या में लोग नारेबाजी करते आश्रम पहंुचे और उन्‍होंने आरोप लगाया कि आश्रम में अनैतिक गतिविधियां हेाती  हैं और लगातार यहां पशुओं पर क्रूरता की जाती है साथ ही यह आश्रम यहां गुण्‍डो बदमाशों  का आश्रम  बना हुआ  है यहां कई  तरह के ऐसे कृतय होते  हैं जो  कि समाज  पर कलंक  हैं।  इस पूरे  आश्रम की जांच  के लिए स्‍थानीय लोगों  ने जिलाधिकारी को एक  ज्ञापन  दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने जांच के  आदेश दिए  हैं।

You may have missed

Advertisement