May 7, 2026

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 11 वें दिन भी धरना जारी


रुद्रपुर ।   भूमिधरी अधिकार देने, लौका,गोठा में उपचिकित्सालय व पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को लेकर धरना 11वें दिन भी जारी रहा। तहसीलदार पूजा शर्मा ने वार्ता कर धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। तहसीलदार ने ग्रामीणों को बताया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने धरनास्थल में बैठक कर तय किया कि मांगें माने जाने के बाद भी धरना समाप्त किया जायेगा। यहां सत्येंद्र कुमार, मुरारी, श्यासुन्दर, प्रेमनाथ, लालचंद, विजय, शारदा, देवशरण, बहादुर, श्रीकांत, कुंती देवी, बलराम यादव, अमित कुमार, रामजीत, मनोज तोमर आदि लोग उपस्थिति थे।

You may have missed