Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

 उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी का 31 जनवरी को बारिश-बर्फबारी पर अपडेट


 देहरादून।  उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। प्रदेश के मैदानी शहरों में कोहरे से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गईं हैं। दिसंबर के बाद जनवरी माह भी सूखा गुजर गया। चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि पर्वतीय जिलों में बर्फबारी नहीं होने से हर कोई हैरान हैं।  
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बारिश-बर्फबारी पर अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में 31 जनवरी से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी तो 31 जनवरी से दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
बिना बारिश और बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के पर्वतीय इलाकों में बारिश एवं 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 31 जनवरी से दो जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं यूएसनगर में मंगलवार को सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस रहने की संभावना है।

You may have missed

Advertisement