Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

गाजियाबाद में हुई दंपति मौत के बाद गांव में शोक की लहर


 रुडकी । कस्बे के दंपति की मौत के बाद गांव में शौक की लहर है। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए परिचितों का घर पर आना जाना लगा है। हालांकि घटना क्यो हुई है यह फिल्हाल साफ नहीं हो पाया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी निवासी उदयवीर सिंह का पुत्र विनोद चौधरी काफी समय से गाजियाबाद के महिंद्रा एंक्लेव के एक मकान में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक विनोद घर का इकलौता पुत्र था। पिछले सप्ताह भी वह घर आया था। पिता चौधरी उदयवीर सिंह गांव में खेतीबाड़ करते हैं। लेकिन पुत्र विनोद चौधरी नौकरी के सिलसिले में गाजियाबाद जाकर रहने लगा था जबकि एक बेटी की शादी हो चुकी थी, जो फिलहाल अपनी ससुराल में है।

Advertisement