Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

उत्तराखंड में तीन साल से पीसीएस भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार


देहरादून। प्रांतीय सेवा के अफसर बनकर प्रदेश की सेवा करने के इच्छुक बेरोजगार नौजवान मायूस हैं। पिछले तीन साल से पीसीएस की भर्ती का नया प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया। बेरोजगारों की चिंता यह है कि इस प्रकार देरी होती रही तो हजारों युवाओं को ओवरऐज होने की वजह से पीसीसी परीक्षा में शामिल होने का मौका ही नहीं मिल पाएगा। यह स्थिति तब है जबकि राज्य में हर साल पीसीएस की भर्ती करने का दावा किया जाता है।
पीसीएस की तैयारी कर रहे आदित्य ने कहा कि राज्य में पीसीएस का अंतिम नोटिफिकेशन अगस्त 2021 में आया था। उसके बाद से नया नेाटिफिकेशन नहीं हुआ। दूसरी तरफ, कई दूसरे राज्यों पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग को भी सरकार से पीसीएस कैडर के पदों का प्रस्ताव मिलने का इंतजार है। पदों का अभाव इसमें आड़े आ रहा है।

Advertisement