March 5, 2026

जनसुनवाई में दर्ज हुई 12 शिकायतें

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद मुख्यालय में प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों के द्वारा 12 शिकायतें दर्ज एवं पंजीकृत करार्इ गयी।
जनसुनवार्इ में आने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, निस्तारण के पश्चात निस्तारण की प्रति शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह बात अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कही। अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी।
जनसुनवार्इ में शिकायतकर्ता चम्पा काण्डपाल निवासी ग्राम बजीना ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि उनके नाप भूमि में खड़िया खनन किया जा रहा है खड़िया खनन से उनके मकान के समीप तक खनन कार्य होने से उनके आवासीय मकान को खतरा बना हुआ है, उन्होंने खनन कार्य को रोकने की मॉग की। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता के शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पीताम्बर लोबियाल ग्राम प्रधान लोब ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि मंगरूधारा से भाटगाड़ खालाचौर जो पेयजल योजना बनायी जा रही है उस योजना से 12 परिवारों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इसके लिए उन्होंने इस योजना से 12 परिवारों को भी पेयजल योजना से लाभान्वित करने की मॉग की। जिसपर अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी/अधि0अभि0जलनिगम को स्थलीय निरीक्षण कर यथाशीघ्र जॉच आख्या प्रस्तुत करते हुए सम्बन्धित परिवारों को पेयजल योजना से जोड़ने के निर्देश दिये। र्इश्वरी दत्त जोशी ग्राम भयेड़ी ने शिकायत कर कहा कि इ0का0क्वैराली में शिक्षकों की अवैध रूप से नियुक्ति की गयी है इस सम्बन्ध में उन्होंने जॉच की मॉग की, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में शासनादेश व एक्ट की प्रतियॉ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। दीपा देवी ग्राम प्रधान खबडोली ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि गॉव के ही एक अन्य ग्रामीण के द्वारा ग्राम पंचायत के 14वें वित्त से निर्माण कार्यों को बगैर गॉव के ग्रामीणों को विश्वास में लिए अपने मन मर्जी से निमार्ण कार्य किये जा रहे है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम पंचायत में जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए जॉच करने के निर्देश दिये।
जनसुनवार्इ में अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारण करें। जिन विभागों के जन शिकायतों लम्बित है वे तत्काल प्रभाव से शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का समय से निराकरण न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जनसुनवार्इ में उप जिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चन्द्र सिंह रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पन्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, अधि0अभि0 लोनिवि संजय पाण्डेय, अधि0अभि0विद्युत भाष्कर पाण्डेय सहित जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।