Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट घोषित


मेरठ । हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज जुमे की नमाज को देखते हुए सभी मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी गेट, लोहियानगर, कोतवाली क्षेत्र के अलावा सरधना और मवाना तहसील क्षेत्र में भी पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास चौकसी बरती जा रही है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है। आईजी नचिकेता झा, एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पल-पल के हालात की जानकारी ले रहे हैं।
बागपत पुलिस प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड के हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने के दौरान हुए बवाल में छह लोगों की मौत के बाद बागपत जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। शुक्रवार को एडीएम व सीओ ने नगर में पीएसी के साथ पहले पैदल भ्रमण किया। उसके बाद ड्रोन उड़ा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज जा लिया।  एडीएम पंकज वर्मा, एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह व सीओ सविरत्न गौतम ने शुक्रवार को पीएसी को बुलाया और उसके बाद पुलिस ने फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी से होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च फूंसवाली मस्जिद पर समाप्त हुआ। जहां पर ड्रोन उडक़र सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फूंसवाली मस्जिद के इमाम सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बिजनौर में मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात
ज्ञानवापी के मामले और हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद बिजनौर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही मिश्रित

आबादी वाले इलाकों में लगातार प्रशासनिक और पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। जिलेभर में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग करते हुए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रही अलर्ट
ज्ञानवापी मामले और हल्द्वानी में हुए बवाल के मामले को लेकर शामली में भी पुलिस अलर्ट रही। जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार प्रशासनिक और फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Advertisement